कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी अपने 5 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी पार्टी से बागी होने वाले नेताओं पर कड़ी कार्रवाई कर दी है ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पांच कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

किन्नौर से पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, आनी से पूर्व विधायक किशोरी लाल, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष फतेहपुर से कृपाल परमार और नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 

इससे पहले कांग्रेस ने भी 6 नेताओं को निष्कासित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *