हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के मण्डी में सोमवार को विशाल जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। 1 लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा।
पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन देंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया। पेंशन भी छीन ली।
बुढ़ापे में सिक्योरिटी नहीं। बागवानों से किसानों से पूछिए। बड़े-बड़े उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। जब ऐसी स्थिति आ जाए तो बदलाव जरूरी है। मंडी में विकास नहीं हुआ।
यहां की सड़कों का बुरा हाल है। क्या पांच साल आप और इनको देंगे। जागरूकता से अनुभव से देखें इन्होंने पांच साल में क्या किया। प्रियंका गांधी ने 10 गारंटियां गिनाईं।