पीएम मोदी की रैली से ठीक पहले एक और नेता ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में होंगे शामिल

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग गया है। पार्टी के एक और नेता ने इस्तीफा देते हुए भाजपा में शामिल होने की तैयारी कर ली है।


पूर्व सांसद एवं वर्तमान कांग्रेस नेता सुरेश चंदेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भेज दिया है। अचानक उनके इस्तीफे से पार्टी के नेता भी हैरान है।

सुरेश चंदेल आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल होंगे। सुरेश चंदेल ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्यशैली से खुश नहीं।

कहा कि 2019 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए लेकिन देह और आत्मा भाजपा में ही थी। 22 अप्रैल 2019 को पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। अब फिर से वापस भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *