
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तीखा तंज किया। कहा कि भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो होना चाहिए था।
कहा कि कांग्रेस टूट चुकी है। उनकी नैया में कई छेद हो चुके है। अध्यक्ष ने कपिल सिब्बल, सिंधिया और जाखड़ समेत कई नेताओं के नाम भी लिए जिन्होंने लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहने के बाद खुद को अलग कर दिया।
कहा कि कांग्रेस की नैया में इतने छेद हो गए हैं कि यह कभी भी डूब सकती है। कांग्रेस की नैया डूबने वाली है।