हिमाचल चुनाव से पहले पार्टी में गुटबाजी पर कांग्रेस आलाकमान की बड़ी कार्रवाई, बगावती डरे

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में बढ़ती गुटबाजी को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने हिमाचल में 7 ब्लॉक की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से आए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। 10 दिनों में अब नई कार्यकारणी का गठन किया जाएगा। पार्टी के प्रति समर्पित नेताओं को पदाधिकारी बनाया जाएगा।

वीरवार को कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कसौली, हमीरपुर, कांगड़ा, सुलह, पच्छाद, जोगिंद्रनगर और सरकाघाट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।

इनमें कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल ने बीते दिनों ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके चलते ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा को भंग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *