
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के ऊना से बड़ी खबर आ रही है। यहां शुक्रवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 27 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ये सभी मध्यप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार ऊना के मुबारिकपुर में श्रद्धालुओं से भरी मध्य प्रदेश नंबर की यह बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं लगी है।
पुलिस के अनुसार बस में 30 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे। ये चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। फिलहाल बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।