होली पर लाखों कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सरकार करने वाली है घोषणा

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। होली पर लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को होली का तोहफा देने की तैयारी में है।

महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़कर 38 से 42 फीसदी हो सकता है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मियों और पेंशनधारियों को फायदा होगा। हिमाचल के भी हजारों केंद्रीय कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे।

डीए में वृद्धि एक जनवरी से लागू हो सकती है। वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग डीए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए रखने जा रहा है। आखिरी बार सितंबर को डीए में बढ़ोतरी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *