भारत जोड़ो यात्रा से लौट रहे हिमाचल कांग्रेस नेताओं की बस-पिकअप में टक्कर, 3 की मौत, 7 घायल

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौट रहे हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से भरी बस की एक पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई है।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो महिला नेत्रियों समेत सात लोग घायल हो गए है। महिला नेत्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इस बस में लाहौल स्पीति के कांग्रेस नेता सवार थे।

जो घायल हुए हैं वे सभी इसी जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता है। वहीं, दोनों नेत्रियों को आईसीयू में भर्ती किया गया है। पांच अन्य नेताओं को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दौसा में लौटते रास्ते में खाना खाने जाते वक्त हादसा हुआ। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शशि किरण और कांग्रेस नेता राजकुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिस पिकअप गाड़ी के साथ बस की टक्कर हुई, उसमें सवार तीन लोगों को मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस समेत गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *