Breaking: हिमाचल के 15वें CM होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश डिप्टी सीएम, कल लेंगे शपथ

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के 15वें मुख्यमंत्री होंगे।

वहीं मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कांग्रेस ने शनिवार शाम इसका ऐलान कर दिया है। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया। हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को जन्मे सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम परिवार से संबंध रखते है।

पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुक्खू की पहली से एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला में ही हुई है।

चार भाई बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है।

सुक्खू दो बेटियां हैं जो ​दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए।

1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।

1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए।

2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं ​टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *