बेटे सुक्खू के सीएम बनते ही 85 साल की मां संसार देवी के छलक गए आंसू, कही ये बड़ी बात

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। पहली बार हिमाचल की कमान संभालने जा रहे सुखविंद्र सिंह सुक्खू के घर जश्न का माहौल है। वह रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर शपथ लेंगे। इससे पहले शनिवार शाम जैसे ही सुक्खू के सीएम बनने का ऐलान हुआ कि उनकी माता संसार देवी भावुक हो गई।

बेटे को नसीहत दी कि कभी गद्दारी मत करना और किसी से रिश्वत मत लेना। अगर किसी का काम होने वाला होगा तो जरूर करना और काम नहीं होने वाला होगा तो उसे रास्ता बताना।

शनिवार देर शाम को बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। कहा कि बेटे से वकालत की पढ़ाई करवाई लेकिन शायद मुकदर में कुछ और ही लिखा था।

आज बेटा प्रदेश के सबसे बड़े पद पर बैठने जा रहा है, इसकी उन्हें बेहद खुशी है। सुक्खू को सीएम बनाने के बाद भाई और सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं। सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *