राष्ट्रमंडल खेलः हिमाचली खिलाड़ी का धमाल, देश के लिए जीता रजत

राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचली खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। क्रिकेट में रेणुका ने धमाल मचा रखा है तो मुक्केबाजी में भी हिमाचली खिलाड़ी को कोई तोड़ नहीं हैं।

अब वेटलिफ्टिंग में हिमाचल के खिलाड़ी ने देश का मान बढ़ाया है। प्रदेश के हमीरपुर जिले के पटनौण के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने वर्मिंघम में हो रही राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया।

विकास ने 96 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 346 किलोग्राम भार उठाकर पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 155 किलोग्राम, जबकि क्लीन एंड जर्क में 191 किलोग्राम भार उठाया। 

विकास ने इससे पहले 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था, जबकि 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को रजत पदक दिला चुके हैं। इस तरह लगातार तीसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *