पति के ड्यूटी पर जाते ही महिला ने खेत में पेड़ से लगाया फंदा

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। सिरमौर जिला के दाड़वा पंचायत में एक महिला ने आत्महत्या कर दी। मृतका की पहचान भारती (32) पत्नी लखविंदर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रात को महिला घर से अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने उसे आस पास खोजने की कोशिश की लेकिन नहीं मिली। बाद में इसका शव खेत में एक पेड़ से लटका मिला। 

इस पर परिजनों ने तुरंत ग्राम पंचायत दाड़वा के प्रधान को सूचित किया और प्रधान ने पुलिस चौकी कुठाड़ को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि उसका पति ड्यूटी पर चला गया था।

वह किसी की भवन में रखवाली का काम करता है। पति के काम पर जाते ही महिला ने फंदा लगा लिया। मौके पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *