चुनाव जीतकर आए हिमाचल कांग्रेस के इस विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी सियासी घमासान जारी है। अब सोलन के दून विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है।

बताया जा रहा है कि यह धमकी भाजपा के एक कार्यकर्ता ने दी है। बाकायदा इसकी एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह कार्यकर्ता पूर्व विधायक की पहचान का बताया जा रहा है।

हालांकि, ऑडियो कितना सही है, इसका पता जांच के बाद चलेगा। पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी आवाज की जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस के अनुसार विधायक के परिजनों ने इस बारे में थाने में शिकायत दी है।

कार्यकर्ता फोन पर किसी से बात करते हुए विधायक रामकुमार को देख लेने, गोली से जान से मारने की बात कर रहा है। रिकॉर्ड की गई आवाज के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *