भाजपा नेता एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन

हिमाचल रेडर टीम,शिमला। भाजपा के उपाध्यक्ष एवं हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे।

वीरवार सुबह अम्ब में अपने घर पर अंतिम सांस ली। प्रवीण शर्मा भाजपा के एक नामी चेहरा थे। पूर्व धूमल सरकार के समय वह आबकारी मंत्री भी रहे।

मौजूदा सरकार में प्रवीण शर्मा हिमुडा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *