
हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में जल्द ही सूखा खत्म होने की उम्मीद जगी है। लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
यही नही,मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है। बहरहाल हिमाचल के लोग बेसब्री से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं।
28 फरवरी को भी एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है।
