सरकार के संकेत से अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत, अभी नहीं होंगे तबादले

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में नई सरकार बनने के साथ ही बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, प्रदेश में अभी प्रशासनिक फेरबदल नहीं होगा।

सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद ही इस पर विचार कर सकती है। अभी फिलहाल सरकार ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों को प्रतिदिन विकास कार्यों को लेकर बैठक करने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि सचिवालय के उच्च अधिकारियों के अलावा जिला उपायुक्तों और पुलिस अधिकारियों को विधानसभा सत्र के बाद इधर से उधर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। कृषि और उद्योग विभाग के अधिकारियों से बैठकें हो चुकी हैं। अब अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें होनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *