कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा फैसला, पिछली सरकार में पार्षद बनाए 197 सदस्य बाहर

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में बोर्डाें और निगमों से अध्यक्ष उपाध्यक्षों को बाहर करने के बाद अब नगर निगम, नगर परिषद और पंचायतों में भी पूर्व भाजपा सरकार के समय मनोनीत किए गए 197 सदस्यों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

अब इनके स्थान पर कांग्रेस मनोनीत पार्षदों की तैनाती होगी। आने वाले दिनों में इनकी तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए अभी से कई कार्यकर्ता लॉबिंग में जुट गए हैं।

शहरी विकास विभाग रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार पूर्व भाजपा सरकार की ओर से 57 नगर पंचायतों, नगर परिषद और नगर निगमों में मनोनीत पार्षदों की तैनाती की गई थी।

प्रदेश सोलन, धर्मशाला, पालमपुर और मंडी शहर के नगर निगम से मनोनीत पार्षद बाहर हो गए है। शिमला नगर निगम का कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *