![Social Media image](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/05/Shimla_Main.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में अगले पांच छह दिन में रात का तापमान और लुढ़कने वाला है। इसका कारण प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम का साफ रहना है। मौसम साफ रहने से दिन के समय तो ठंड से राहत मिलेगी लेकिन रात को ठंड कंपकंपा देगी।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है। केलांग और कुकुमसेरी का पारा माइनस में चल रहा है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज होने की आशंका है।
मौसम साफ रहने से ऊना, पालमपुर, सोलन, मंडी, सुंदरनगर, हमीरपुर, चंबा आदि शहरों का न्यूनतम तापमान रात के समय शिमला से कम दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां पारा और घटने के आसार है।