हिमाचली बागवानों की बढ़ने वाली है मुसीबत, अब इस देश का सेब आ सकता है भारत

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचली बागवानों की परेशानी बढ़ने वाली है। पहले ही सेब के कम दामों के चलते घाटा झेल रहे बागवानों के सामने अब विदेशी सेब से मुकाबले की भी चुनौती मिलने वाली है।

दरअसल जापान अब भारत के लिए सेब निर्यात बढ़ाने की तैयारी में है। 24 नवंबर को जापान भारत खाद्य और कृषि संगोष्ठी में इसकी पेशकश रखेगा। इस संगोष्ठी में हिमाचल के अधिकारी भी शामिल होंगे।

प्रदेश के सेब बागवान पहले से ही विदेशी सेब के आयात का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश से लेकर केंद्र तक कई बार इस मांग को उठाया जा चुका है। सेब पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क बढ़ाने की मांग चल रही है।

अब यदि जापान का सेब भारत में आता है तो इससे हिमाचली सेब को प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इससे कहीं न कहीं यहां के लाखों बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस साल भी सेब के रेट बागवानों को रुला चुके है।

अभी अमेरिका बड़ी मात्रा में भारत की मंडियों के लिए सेब का आयात कर रहा है। इसका नुकसान हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को होता है। इससे मंडियों में हिमाचली सेब की मांग कम होने पर रेट गिर जाते हैं। अब जापान से आने वाला सेब नई चुनौती होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *