शिमला में बड़ी घटनाः कोयले की गैस लगने से दो युवकों की मौत, सात की हालत गंभीर

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के शिमला से बड़ी खबर आ रही है। यहां कुमारसैन की कोटगढ़ उपतहसील के जरोल में दो युवकों की कोयले की गैस लगने से मौत हो गई है। वहीं, 7 अन्य गंभीर बताए जा रहे है।

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर हैं और सिरमौर जिला की रेणुका तहसील के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये जरोल में भवन निर्माण कार्य कर रहे थे। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

शनिवार को जब वे काम पर नहीं आए तो दोपहर करीब 2 बजे अन्य लोगों ने मजदूरों के कमरे में जाकर देखा। यहां सभी मजदूर बेहोश पड़े थे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बाद में एम्बुलैंस में सभी मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में सात अन्य का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *