मातम में बदला दिवाली का जश्न, बोलेरो के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के चम्बा से बड़ी खबर आ रही है। यहां भरमौर- सियूर संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो खाई में जा गिरी।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार देर रात हुआ है। वाहन गिरने की आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे।

इन्होंने घायलों को भरमौर अस्पताल पहुंचाया जहां एक को चिकित्सक ने मृत करार दे दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया, लेकिन चंबा में दूसरे की भी मौत हो गयी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अशोक कुमार पुत्र देस राज निवासी सिंयूर तहसील भरमौर और सनी कपूर पुत्र अर्जुन सिंह वीपीओ ग्रीमा के रूप में हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *