सम्मानः पहले शिष्य अब गुरुजी को भी मिल गया राष्ट्रपति पुरस्कार

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के जिला कुल्लू के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाली के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी धर्म चंद ठाकुर को सामाजिक कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में उन्हें यह पुरस्कार दिया। धर्मचंद को प्रशस्ति पत्र, रजत पदक और डेढ़ लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

अपने सामाजिक कार्य के लिए पहचान बना चुके धर्मचंद के तीन स्वयंसेवियों ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व दिल्ली गणतंत्र दिवस शिविर में किया है। उनके शिष्य रहे सुमित ठाकुर को वर्ष 2020 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। अब धर्मचंद भी पुरस्कार लेने दिल्ली पहुंचे हैं।

धर्म चंद ठाकुर का प्रदेश में शिक्षा के साथ सामाजिक कार्य को बढ़ावा देने में योगदान रहा है। उन्होंने कोरोना काल में खुद के बनाए मास्क मनाली के गांव.गांव में वितरित किए थे। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष में धन एकत्रित कर दान दिया। सरकारी योजनाओं का लाभ भी वे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *