![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/09/649893d7-4741-454b-93f4-bc7b4b292ba6.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिमला शहर के लिए पानी की सप्लाई देने वाले चाबा पंपिंग स्टेशन पर पहाड़ दरकने से भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ दरकने से यहां बने टैंकों को नुकसान पहुंचा है। इसका पानी पंपिंग स्टेशन में भर गया है।
कंपनी के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह की है। भारी बारिश के चलते पंपिंग स्टेशन के समीप पहाड़ दरक गया। इसकी बड़ी बड़ी चटटानें स्टेशन के टैंक के आसपास ढह गई। पानी स्टेशन के भीतर घुस गया। इससे स्टेशन जलमग्न हो गया।
![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/09/59935079-1280-4e24-902f-615876d4f43e.jpg)
आनन फानन में शिमला के लिए पानी की सप्लाई रोक दी गई है। इस परियोजना से शिमला के लिए वाया गुम्मा 10 एमएलडी पानी जाता है। अब यह सप्लाई ठप है। इससे शिमला शहर में पानी का शेडयूल बिगड़ने वाला है।
कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि पहाड़ दरकने से करीब पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। पानी की सप्लाई अगले कई दिन के लिए ठप हो गई है।