![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/09/b55f2f59-c194-46c0-8280-b9c0b3e09297-1024x576.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के रामपुर में बुधवार दोपहर ढाई बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार यह कार रामपुर से माशनू की ओर आ रही थी। अचानक दोफदा के पास अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
कार में कुल चार लोग सवार थे। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला निरमंड कुल्लू की रहने वाली थी। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं जबकि चालक को भी चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।