शिमला में सेब से लदे दो ट्रक खाई में गिरे, बर्बाद हो गयी सैंकड़ों पेटियां

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। राजधानी शिमला से बड़ी खबर आ रही है। यहां सेब से लदे दो बड़े ट्रक खाई में गिर गए हैं, जिससे एक हजार से ज्यादा सेब की पेटियां बर्बाद हो गई है।

पुलिस के अनुसार पहला हादसा माईपुल के पास हुआ है। कोटखाई से सेब से लदा एक ट्रक शिमला की ओर आ रहा था। शुक्रवार देर रात यह गहरी खाई में गिर गया।

इससे 300 से ज्यादा सेब की पेटियां भी बर्बाद हो गई।दूसरा हादसा शिमला शोघी मेहली बाईपास पर हुआ है। यहां एक ट्राला लुढ़क गया। इसमें 700 से ज्यादा पेटियां लदी थी।

हादसे में चालक और परिचालक को चोटें आई हैं। वही सेब की पेटियां भी बर्बाद हो गई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *