हिमाचली शिक्षकों का कमाल, बना डाला दुनिया का सबसे बड़ा पेन, खूबियां हैं बेहिसाब

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिक्षक दिवस से पहले हिमाचल के सिरमौर जिले के कुछ शिक्षकों ने बड़ा कमाल कर दिया। शिक्षकों ने ऐसा कुछ बना दिया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हाई स्कूल नौरंगाबाद के शिक्षकों ने दुनिया का सबसे बड़ा ईंक पेन बना दिया है।

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शिक्षक दिवस से पहले हिमाचल के सिरमौर जिले के कुछ शिक्षकों ने बड़ा कमाल कर दिया। शिक्षकों ने ऐसा कुछ बना दिया जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। हाई स्कूल नौरंगाबाद के शिक्षकों ने दुनिया का सबसे बड़ा ईंक पेन बना दिया है।

इसका नाम शक्ति पेन रखा गया है। शनिवार को 20 फीट लंबे और एक फीट मोटे इस पेन को परिसर में स्थापित कर दिया गया है। इसका वजन 43 किलो है। स्कूल के मुख्याध्यापक का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा पेन है जो लिखेगा ही नहीं बल्कि किसी भी शिक्षक के छुट्टी पर होने पर उनकी ओर से रिकॉर्ड लेक्चर छात्रों को सुनाएगा।

आधुनिक तकनीक से बना यह पेन दिन को विद्यार्थियों की निगरानी और रात को स्कूल की पहरेदारी भी करेगा। स्कूल के मुख्याध्यापक एवं विज्ञान के शिक्षक डॉ संजीव अत्री ने शिक्षकों के सहयोग से पेन का डिजाइन बनवाया और 45000 रुपये की लागत से तीन माह में तैयार करवाया।

ये पेन लिख सकता है। शारीरिक शिक्षक की गैर मौजूदगी में बच्चों को प्रार्थना सभा करवा सकता है। किसी शिक्षक के छुट्टी पर जाने पर उनकी आवाज में पाठ पढ़ा सकेगा। इसके लिए एक दिन पहले उस शिक्षक को अपना पाठ पेन में रिकॉर्ड करना होगा।

लोहे और लकड़ी से पेन तैयार करने में जो खर्च आया, उसे सभी शिक्षकों ने वहन किया। इसमें लगे सेंसर हर तरह की कमांड संभालेंगे। इससे पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड में 18 फीट लंबा बॉल पेन दर्ज है।

इस पेन के बारे में लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी सूचित किया गया है। यह टीम पेन का मुआयना करने भी आ सकती है। पेन की विधिवत पूजा.अर्चना से स्थापना के समय पेन ने ही खुद मंत्रोच्चारण किया और मुख्यातिथि विधायक राजीव बिंदल का बोलकर अभिनंदन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *