ओल्ड पेंशन स्कीम: भारी बारिश के बीच भी मैदान में डटे कर्मचारी, ये है ताजा अपडेट

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। राजधानी शिमला में पुरानी पेंशन की बहाली के लिए क्रमिक अनशन पर डटे कर्मचारियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी अनशन जारी रखे हुए हैं। पुरुषों के साथ महिला कर्मचारी भी डटी हुई हैं।

शुक्रवार को कांगड़ा जिले से आए कई कर्मचारी अनशन पर बैठे हैं। दिन रात चल रहा यह अनशन बारिश के बावजूद जारी है। बारिश का पानी पंडाल में घुसने से परेशानी भी आ रही है।

सोशल मीडिया पर इस अनशन को काफी शेयर किया जा रहा है। हिमाचल में कर्मचारियों का यह आंदोलन ऐतिहासिक माना जा रहा है। पहली बार किसी मांग पर कर्मचारी एकजुट नजर आ रहे है।

कर्मचारी कह रहे हैं कि सरकार एक ओर नाटियों में व्यस्त है तो दूसरी ओर पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों को अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कर्मचारी लगातार सरकार से अपनी मांग उठा रहे हैं।सीएम जयराम ठाकुर ने पहले हुई वार्ता के दौरान कर्मचारियों को भरोसा दिया था कि वह इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाएंगे। उधर हर हाल में इस मांग को पूरा करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं। अब देखना है कि कब तक सरकार इनकी मांग मानती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *