![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/Untitled-11.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शादी के बाद मनाली घूमने आए युवा दंपत्ति की शुक्रवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हुआ है।
पुलिस के अनुसार चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और थार गाड़ी में टक्कर से उत्तर प्रदेश के युवा दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। क चालक मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।
मृतकों की पहचान 23 साल के रोहित कौशिक और 23 साल की मानसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी के बाद हनीमून मनाने मनाली आए थे।
यहां अचानक यह हादसा हो गया। हादसे में थार गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस ने इनके परिजनों को सूचित कर दिया है।