ब्रेकिंग: चंबा में बादल फटा, दीवार में दबा 15 साल का किशोर, पढ़ें कहाँ कितना नुकसान

मनाली लेह सड़क

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल के चंबा से बड़ी खबर आ रही है। यहां भारी बारिश और बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बताया जा रहा है कि चंबा जिले के सरोग गांव में भूस्खलन से दीवार ढह गई।

मलबे के नीचे दबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किहार सेक्टर के डांड मुगाल के गांव भडोगा में यह हादसा देर रात हुआ।

वहीं मनाली लेह सड़क पर भी भूस्खलन हुआ है। राजधानी शिमला में सोमवार को भारी बारिश से राहत मिली है। यहां बादल छाए हुए हैं। फिलहाल शाम तक बारिश पूर्वानुमान जारी किया गया है।

उधर किन्नौर में भावानगर के नजदीक सुबह भूस्खलन होने से एनएन-5 बंद हो गया है। सुबह से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किन्नौर का देश दुनिया से संपर्क कट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *