![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/396adbda-4150-49d5-9c13-cc19026f93ec-1024x576.jpg)
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे एनपीएस कर्मचारी अब भगवान भरोसे हो गए है। कर्मचारी लंबे समय से मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस फैसला होता दिखाई नहीं दे रहा है।
उधर, कर्मचारी भी हार नहीं मान रहे। रविवार को इन कर्मचारियों ने शिमला के राममंदिर में मनोकामना यज्ञ किया। यज्ञ का मकसद सरकार को उनकी मांग को जल्द पूरी करने का संदेश देना था।
![](https://himachalraider.com/wp-content/uploads/2022/08/fe24671c-7869-4a1a-96bc-4ef6bd925de8-1024x576.jpg)
सुबह 11 बजे यह यज्ञ हुआ। इसमें संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि अब हम अपनी मांग को लेकर भगवान के पास आए हैं। यहां हवन कर प्रभु चरणों में पुरानी पेंशन की मांग को रखकर आशीर्वाद मांगा गया है।
सरकार को चेताया कि यदि 9 अगस्त तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो 13 अगस्त को लाखों एनपीएस कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे। इसमें कर्मचारियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।