नेहा बनी प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान एचपी यूनिवर्सिटी की एससीए अध्यक्ष

Hp

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। प्रदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान एचपी यूनिवर्सिटी में एससीए की नई कार्यकारणी का गठन कर दिया गया है। नेहा संधु को एससीए की अध्यक्ष नियुक्त किया है।

शनिवार को 87 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए नेहा संधु (माइक्रोबायोलॉजी विभाग) को मेरिट आधार पर हिमाचल विश्वविद्यालय की गठित एससीए का अध्यक्ष मनोनीत किया।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नयन जीत सिंह ने एससीए कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें सिमरन (केमिस्ट्री विभाग) को उपाध्यक्ष, भानू प्रिया (बायोसाइंस, जूलॉजी) को सचिव और आशीष कुमार (यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल) को एससीए का सह सचिव मनोनीत किया है। 

दामिनी बनीं संजौली कॉलेज एससीए की अध्यक्ष 
राजधानी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में मेरिट आधार पर गठित की एससीए में दामिनी ठाकुर अध्यक्ष, मोनिका शर्मा उपाध्यक्ष, अंतरा सोनी सचिव, प्रद्युम्न शर्मा को सह सचिव मनोनित किया है।

प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें प्रियांशु शर्मा, अक्षिता, हर्ष ठाकुर, अवंतिका पामंटा, सैहजली चौहान, समक्ष धाल्टा, अनुज शर्मा, सोनाली कौशल, अर्पित शर्मा, अंजली नानक, सुशांत शर्मा, प्रवृष्टि नेगी, श्याम सुंदर रांटा, समृद्धि रांटा, श्रेया ठाकुर, चिराग मेहता, अक्षिता पिरटा, आस्था, अराईश शर्मा, ईशा, मोना शर्मा, शगुन सिंह, हर्ष कुमार, हर्षिता गुप्ता, मुस्कान ठाकुर, महक राजटा, लक्ष्य,  ईशिता शर्मा, साक्षी, नीतिश कुमार, एलिजा नेगी और ज्योति को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *