हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कांगड़ा की मझेड़ा पंचायत के गांव कछेड़ा की अदिति सिंह ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नियुक्ति पाई है। इस कंपनी में अदिति को एसडब्ल्यूई का पद मिला है।
उन्हें 50 लाख का सालाना पैकेज दिया गया है। यह सब अदिति की मेहनत से संभव हो पाया है। अदिति प्रदेश की दूसरी बेटियों के लिए भी मिसाल बनी है। अदिति सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आधार पब्लिक स्कूल बुहाना और दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर और 12वीं की पढ़ाई बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान से हुई है।
बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर एंड साइंस में इंजीनियरिंग डिग्री मई 2022 में हासिल की। पिता विक्रमजीत सिंह और माता मंजू बाला बेटी की कामयाबी से खुश हैं।