एग्जिट पोल में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं-ईवीएम न छेड़ी तो हमारी होगी जीत

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। लोकसभा चुनाव के लिए सामने आए एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी सरकार बनती नजर आ रही है। वहीं, हिमाचल में भी भाजपा का परचम लहराता दिख रहा है। हालांकि, मंगलवार को चुनाव नतीजों के बाद सब साफ हो जाएंगा।

उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल के विपरीत आएंगे और देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। कहा कि प्रदेश के चारों लोकसभा व छह विधानसभा चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा असफल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों में भाजपा ने मुद्दों पर कोई बात नहीं की। बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी पर पूरी तरह खामोश रही।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि 4 जून चुनाव परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में ही आएंगे। प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव परिणाम प्रभावित करने के लिए जो.जो हथकंडे अपनाए हैं वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने इन चुनावों को बड़ी मजबूती के साथ लड़ा है और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ही भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई होगी तो देश के साथ.साथ प्रदेश के सभी चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में अप्रत्याशित चौंकाने वाले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *