लोकसभा चुनावः हिमाचल में भाजपा का क्लीन स्वीप, चारों सीटें जीतीं

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं। वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं।

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए चारों सीटें जीती हैं।

वहीं विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार व भाजपा को दो सीटें मिली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया।

इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।

कश्यप ने कुल 519748 वोट हासिल किए। विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले। इस सीट पर 5930 ने नोटा दबाया।

कांगड़ा से भाजपा के राजीव भारद्वाज ने हिमाचल में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस चुनाव में भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया था। राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस के आनंद शर्मा को 251895 मतों से पराजित किया।

मंडी संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 537022 वोट हासिल किए। वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट मिले। इस प्रकार कंगना ने 74755 मतों से जीत हासिल की। इस सीट पर 5645 ने नोटा दबाया।

हमीरपुर से अनुराग जीते
प्रदेश की लोकसभा सीट हमीरपुर से भाजपा के अनुराग ठाकुर चुनाव जीत गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर की यह लोकसभा चुनाव में पांचवीं जीत है। अनुराग ठाकुर ने 607068 वोट हासिल किए। जबकि कांग्रेस के सतपाल रायजादा ने 424711 वोट प्राप्त किए। इस तरह अनुराग करीब 182357 वोटों से जीत गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *