हिमाचल विधानसभा चुनाव: इस बार 24 महिला प्रत्याशी थीं मैदान में, पढ़िए किसने मारी बाजी?

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। विधानसभा चुनाव में 412 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें से 24 महिला प्रत्याशी थीं। लेकिन इस बार सिर्फ एक महिला पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप चुनकर विधानसभा पहुंची हैं।

2017 के चुनाव में चार महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंची थीं। इंदौरा सीट से रीता देवी, भोरंज से कमलेश कुमारी, शाहपुर से सरवीण चौधरी, डलहौजी से आशा कुमारी जीती थीं।

इस बार एक ही महिला सदन में जाएगी। भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी को 17358 वोट मिले। रीना कश्यप ने 3857 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *