विधानसभा चुनावः भाजपा के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बन गए ये 21 नेता, देखें लिस्ट

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अब प्रचार अंतिम दौर में पहुंचने वाला है। चुनाव मैदान में कांग्रेस और भाजपा के कई बागी भी मैदान में उतरे है। कांग्रेस ने तो ज्यादातर को मना लिया है लेकिन भाजपा के 21 बागी अभी भी मैदान में डटे है।

ये चुनाव में भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते है। इनकी अपने अपने क्षेत्रों में अच्छी पैठ रही है। पार्टी के लाख मनाने पर भी ये मैदान से हटने को तैयार नहीं हुए है।

भाजपा से जुडे़ रहे जिन नेताओं ने नाम वापस नहीं लिए हैं, उनमें बंजार से महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, आनी से विधायक किशोरी लाल सागर, देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से पूर्व विधायक केएल ठाकुर, इंदौरा से पूर्व विधायक मनोहर धीमान, किन्नौर से पूर्व भाजपा विधायक तेजवंत नेगी, फतेहपुर से पूर्व सांसद कृपाल परमार, सुंदरनगर से पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर, बिलासपुर से सुभाष शर्मा, मंडी सदर से भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, कुल्लू सदर से राम सिंह और नाचन से भाजपा नेता ज्ञान चंद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *