शिमला से हरीश जनारथा को टिकट, कांग्रेस ने 16 और टिकट किए फाइनल, देखें सूची

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात 17 और प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने 63 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

पांच सीटों को लेकर अभी भी पेच फंसा है। शिमला शहर से पूर्व उपमहापौर हरीश जनारथा, भरमौर से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांगड़ा से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्रपाल ठाकुर, बिलासपुर से बंबर ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, आनी से बंसीलाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, नालागढ़ से हरदीप बावा चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने नौ सीटों गगरेट, चिंतपूर्णी, इंदौरा, सुलह, आनी, करसोग, नाचन, सरकाघाट और कुटलैहड़ से नए चेहरे उतारे हैं। भरमौर, कांगड़ा, जोगिंद्रनगर और बिलासपुर से चार पूर्व विधायकों को फिर मैदान में उतारा गया है।

चार पुराने प्रत्याशियों पर फिर दाव खेला है। हमीरपुर, पांवटा साहिब, मनाली, किन्नौर और जयसिंहपुर सीट से कांग्रेस अभी प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। दूसरी सूची में एक पूर्व मंत्री और दो पूर्व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।

पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक जगजीवन पाल व राकेश कालिया पर कांग्रेस ने इस बार भरोसा नहीं जताया। गगरेट, चिंतपूर्णी, सुलह, करसोग, नाचन और सरकाघाट सीट से इस बार नए चेहरों पर दांव खेला है। तीन महिलाओं को भी टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *