हिमाचल कांग्रेस में बगावत जारी, पद से हटाए एक और नेता ने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बगावत के सुर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी गंवाने वाले ओम प्रकाश ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और पार्टी के खिलाफ मोरचा खोल दिया है।

कहा कि लगता है कि कांग्रेस मां.बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। सदर ब्लॉक कांग्रेस पर सर्जिेकल स्ट्राइक कर प्रतिभा ने पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया। इसके विरोध में वह और उनके सहयोगी,

कहा कि प्रतिभा सिंह ने ढाई किलोमीटर के दायरे में पार्टी के सचिव और महासचिवों की फौज खड़ी कर दी है। इन्होंने एक भी व्यक्ति को पार्टी से नहीं जोड़ा और न ही वे पार्टी के सदस्य बने हैं। इस दौरान कुल 80 लोगों ने मंडी कांग्रेस से इस्तीफा दिया। ये सभी लोग सुखराम परिवार के करीबी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *