हर्ष महाजन बोले- नहीं जीतेगी कांग्रेस, यहां भी मां-बेटे का राज, अल्का ने दिया ये जवाब

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल में कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन ने प्रेसवार्ता में कई खुलासे किए। बोले कि उन्होंने कांग्रेस से पीछा छुड़ाया है। जब तक वीरभद्र सिंह थे, तो वहां पर थोड़ी.बहुत कांग्रेस थी।

वह वीरभद्र सिंह के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। राज्य के सारे चुनाव देखता था। आज कांग्रेस दिशाहीन है। न विजन है और न नेता है।कांग्रेस का जितना लॉजिस्टिक्स है या दूसरे अभियान हैं वे उन्हें देख रहे थे। राजनीतिक अभियान भी वही हैंडल कर रहे थे।

वीरभद्र के जाने के बाद कुछ नहीं रहा, दिल्ली की तरह यहां भी मां.बेटे का राज है। अब कांग्रेस हिमाचल में नहीं जीतेगी। मोदी लोकप्रिय है। उनका दूर का दृष्टिकोण है। भाजपा रिपीट करेगी।

उधर हर्ष महाजन के भाजपा में जाने पर कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा कि भाजपा में तीन तरह के लोग जा रहे हैं। पहला वे जो बेरोजगारी और महंगाई समेत जनता के मुद्दों पर संघर्ष नहीं करना चाहते। दूसरे वे जो पैसे के लालच में जा रहे हैं। तीसरे वे जो भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे और सुबूत भाजपा के पास हैं। जेल जाने के बजाय वह भाजपा में जा रहे हैं।

कहा कि अगर पता होता कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं तो उनके लिए विदाई समारोह रख लेते। सत्ता के लालच में भाजपा में जाने वालों को शुभकामनाएं। अलका ने कहा कि क्यों ज्वाइनिंग के लिए महाजन को दिल्ली जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *