हिमाचल चुनाव: टिकट को लेकर भाजपा बना रही ये प्लान, मंत्रियों की लगेगी लॉटरी

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट आवंटन को लेकर भाजपा ने अपना प्लान लगभग तैयार कर दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा इस बार परिवारवाद पर सख्त रहेगी, जबकि यह उम्र बढ़ने के मामले में रियायत दे सकती है।

यह फैसला भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लिया है। इस संबंध में बीते दिन हिमाचल भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में भी चर्चा हुई है। ऐसे में परिवारवाद के खिलाफ कैंची चलने से प्रदेश के कई नेताओं के टिकट कट सकते हैं।

इसी के साथ भाजपा ने राज्य में कांग्रेस के खिलाफ भी परिवारवाद को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने कांग्रेस की तरह टिकट आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं की है लेकिन यह बात साफ कर दी है कि राज्य में भाजपा परिवारवाद से कोई समझौता नहीं करेगी।

एक परिवार के दूसरे नेता को किसी भी सूरत में टिकट नहीं दिया जाएगा। न ही नेता पुत्रों या उनके रिश्तेदारों को ही टिकट दिए जाएंगे।

हालांकि, जहां तक 70 पार उम्र के नेताओं की बात है तो इस संबंध में भाजपा ढील दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के दो मंत्रियों के टिकट कटने पर संकट टल सकता है।

इसके लिए भाजपा नेताओं के जिताऊ होने के फार्मूले को भी दृष्टिगत रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *