विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, दो विधायक भाजपा में शामिल

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर आई है। यहां कांग्रेस के दो विधायकों पवन काजल और लखविंद्र राणा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बुधवार को नई दिल्ली में सीएम जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दोनों विधायकों ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। इससे हिमाचल में कांग्रेस और कमजोर हो गयी है। वहीं भाजपा मजबूत हो गयी है।

पवन काजल पहले निर्दलीय विधायक बने थे। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस में लाया। लखविंद्र राणा नालागढ़ विधानसभा हलके में वीरभद्र परिवार के करीबी और पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़े बावा हरदीप सिंह से हमेशा टकराव में रहे।

हिमाचल में देर रात को ही इनके भाजपा में जाने की चर्चाएं तेज हो गयी थी। बुधवार को इस पर मुहर लग गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *