हिमाचल में सियासी भूकंप, भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के ये दो दिग्गज विधायक!

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल कांग्रेस को कल बड़ा झटका लग सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के दो दिग्गज विधायक भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी दिल्ली बुला लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के दो विधायक भी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। चर्चा है कि कांग्रेस विधायक पवन काजल और लखविंद्र भाजपा आलाकमान से भी मिल चुके हैं। अब बुधवार तक इनके भाजपा में जाने की चर्चा है।

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष खीमी राम के कांग्रेस में शामिल होने से काफी खलबली मची थी। अब बताया जा रहा है कि कांग्रेस के इस चौके का जवाब भाजपा सिक्सर से देने वाली है। कांग्रेस के कई पदाधिकारी भी भाजपा के संपर्क में है। 

इन दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने मंगलवार को प्रदेश भर में चर्चा रही। हालांकि, दोनों की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है। ये चर्चाएं सही हैं या नहीं, इसका आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *