जुब्बल-कोटखाई में भाजपा मजबूत, चेतन के बाद अब इनकी भी पार्टी में वापसी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। चुनावी साल में भाजपा एक के बाद एक नये फैसले ले रही है। जुब्बल कोटखाई सीट पर पार्टी को मजबूती देने के लिए पहले चेतन बरागटा की पार्टी में वापसी करवाई।

अब चेतन के उन समर्थकों की भी पार्टी में वापसी करवाई गई है जो उप चुनाव के समय पार्टी छोड़कर चेतन के प्रचार में डटे थे। वापसी करने वालों में कई स्थानीय नेता और पहले पार्टी के पदाधिकारी रह चुके लोग शामिल हैं।

कुल 45 समर्थकों का निष्कासन रद्द करते हुए पार्टी ने इन्हें वापस ले लिया है। पहले इन्हें छह साल के लिए बाहर किया गया था। अब आगामी विधानसभा चुनाव की मजबूरी में भाजपा ने फिर यू टर्न लिया है।

जुब्बल-कोटखाई से चेतन के अब सभी समर्थकों की भाजपा में वापसी हो गई है। विधानसभा उपचुनाव में टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा ने भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

उस दौरान चेतन समेत उनके सभी समर्थकों को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया था। कई नेताओं और पदाधिकारियों को तो छह साल के लिए निष्कासित किया गया था। मगर अब भाजपा में ये सभी नेता वापस ले लिए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *