हिमाचलः 15 जून से बारिश की चेतावनी, इस दिन आएगा मानसून

हिमाचल रेडर टीम, शिमला। 

हिमाचल में जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में 20 जून तक मानसून पहुंचने के आसार हैं। इससे पहले प्री मानसून बौछारें गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के पुुर्वानुमान के अनुसार हिमाचल में 15 जून से दो दिन भारी बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला समेत कई जिलों में तो भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जून से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में बारिश की संभावना है।

18 जून तक प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश जारी रहने की संभावना है। 16 व 17 जून को भारी बारिश व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 15 जून को भी अंधड़ चलने का अलर्ट जारी हुआ है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर मानसून कहीं कमजोर नहीं पड़ा तो 20 जून तक प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंच जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बादल बरसेंगे। प्री मानसून की यह बौछारें प्रदेश में तपती गर्मी से कुछ राहत देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *