हिमाचल में रिकार्डतोड़ गर्मी, आने वाले दिनों के लिए अब ये अलर्ट भी जारी

हिमाचल रेडर टीम, शिमला।

हिमाचल प्रदेश में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। कई जिलों में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। धर्मशाला में 13 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां पारा 37 डिग्री को पार कर गया है। उधर, ऊना भी उबलने लगा है।

इस जिले में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। बढ़ रहा तापमान लोगों को बेहाल कर रहा है। प्रदेश के मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 8 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मैदानी, निचले व मध्य कुछ भागों में 5 जून को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। राजधानी शिमला में भी दिन के समय गर्मी पसीने निकाल रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 जून के आसपास प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र          अधिकतम    न्यूनतम
ऊना           44               22.5 
धौलाकुंआ    41.7           19.6
बिलासपुर    37              22.0
हमीरपुर       36.6         18.6
कांगड़ा         38.8         21.3
चंबा             37.8         17.9
भुंतर            36.2         15.1
धर्मशाला      37             22.2
सोलन          35.2        16.5
शिमला         28.5        19.1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *