शाबाश! हिमाचल की इस बेटी ने खतरनाक चोटी को भी कर दिया फतह, पहली महिला बनी

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। हिमाचल के कुल्लू की बेटी इशानी सिंह ने माउंट चो आयू पीक को फतह कर लिया है। ऐसा करने वाली इशानी पहली भारतीय महिला बन गई है। यह पीक नेपाल और चीन के बीच में फैली है।

करीब 7200 मीटर की उंचाई वाली दुनिया की इस छठी सबसे ऊंची चोटी पर इशानी ने दक्षिण की ओर से चढ़ाई की। इस छोर से अभी तक किसी महिला ने ऐसा नहीं किया था। इशानी कुल्लू के पाहनाला की रहने वाली है।

इशानी का कहना है कि वह खुद को चुनौती देने और देश के लिए अपने शिखर पर चढ़ने में सक्षम थी। कहा कि उसका उद्देश्य पर्वतारोहण को एक साहसिक कार्य के रूप में बढ़ावा देना है।

साथ ही सरकार से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अभियानों के लिए पर्वतारोहियों को आर्थिक रूप से मदद देने की मांग की है। इशानी इससे पहले लेह लद्दाख की पीक कुन पर भी चढ़ चुकी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *