छात्रा ने पंखे से लगाया फंदा, सुसाइड नोट पढ़ नम होंगी आंखें

Demo Pic

हिमाचल रेडर टीम, शिमला। हिमाचल के ऊना जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गगरेट क्षेत्र में बीसीए की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह की है। कमरे में बंद इस छात्रा ने पंखे पर फंदा लगा लिया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

इसमें मौत का कारण आर्थिक तंगी को बताया गया है। इसकी जांच की जा रही है। गगरेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मंगलवार को परिजनों ने छात्रा के कमरे का दरवाजा बंद देखा। जब दरवाजा खोला तो अंदर छात्रा ने फंदा लगा लिया था।

यह छात्रा बीसीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता बीमारी के चलते कोई काम करने में असमर्थ हैं। मां मनरेगा में मजदूरी करती हैं। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही असली वजह का पता लगेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *