
हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। शादी के चंद दिन बाद गहने और पैसे लेकर फरार होने वाली फर्जी दुल्हनें आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। शिमला से दोनों को पकड़कर कांगड़ा पहुंची पुलिस ने इनसे राज उगलवाने शुरू कर दिए है।
दोनों को शिमला के जतोग और टुटू से गिरफतार किया गया है। इन्हें अब 11 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है जहां पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।
कांगड़ा के एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने उसके दो बेटों की शादी के लिए रिश्ते करवाए थे। इनकी शादी होने के बाद 10 दिन तक तो महिलाएं घर पर रही, लेकिन बाद में पैसा और गहने लेकर भाग गई।
ये शिमला पहुंची। यहां पता चला कि इनकी पहले ही शादी हो चुकी है। यह फर्जी शादी सिर्फ गहने और पैसों के लिए की गई। अब पुलिस पता कर रही है कि आखिर इससे पहले ये कितनी शादियां कर चुकी हैं और कितने लोगों को चूना लगा चुकी है।