जेल से छूटे आरोपी ने आंगनबाड़ी केंद्र जाकर दिन दहाड़े कर दी कार्यकर्ता की हत्या

हिमाचल रेडर न्यूज़ नेटवर्क। शिमला के ठियोग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बलग में काम कर रही कार्यकर्ता की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गयी।

घटना वीरवार दोपहर की है, जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका केंद्र में थी। इसी बीच आरोपी ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को अंजाम दिया।

आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया लेकिन यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले महीने ही तेजधार हथियार से हमला करने के केस में तीन साल की सजा काट रिहा हुआ है।

मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार घटना आंगनबाड़ी केंद्र कोट वृत बलग की है।

यहां दोपहर करीब 12:00 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीना निवासी गांव सांवल तहसील ठियोग आंगनबाड़ी सहायिका बिंदी देवी जो कि उनकी देवरानी भी है, के साथ आंगनबाड़ी केंद्र में काम कर रही थी।

इसी बीच आरोपी राजेश निवासी बलया टयाली केंद्र में दाखिल हुआ और बिना कुछ कहे रीना पर डंडे से प्रहार करना शुरू कर दिया।

इस पर बिंदी देवी ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उस समय तक महिला लहूलुहान होकर गिर होकर आया था।

आरोपी से फरार हो गया था। पंचायत की प्रधान प्रियवंदा राणा ने दोपहर 12:42 मिनट पर फागू चौकी को फोन पर इस बारे में सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से कुछ दूरी पर आरोपी को दबोच लिया। घायल अवस्था में महिला को आईजीएमसी ले जाया गया यहाँ शाम के समय उसने दम तोड़ दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी राजेश कुमार तेजधार हथियार से हमला करने के एक केस में तीन साल की सजा काटकर 26 जनवरी को ही रिहा हुआ है।

पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या से जुड़े तथ्यों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पति चंडीगढ़ में टैक्सी चालक का काम करता है। वह अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *