होम स्टे में ठहरे विदेशी सैलानी ने फंदा लगाकर दी जान, उलझ गई मौत की पहेली

हिमाचल रेडर न्यूज नेटवर्क। मनाली के जगतसुख के एक होम स्टे में रह रहे विदेशी सैलानी ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। यह मूल रूस का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि यह सैलानी 31 जनवरी को अपनी महिला मित्र के साथ मनाली पहुंचा था। दोनों जगतसुख के एक होम स्टे में रह रहे थे। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि दो तीन दिनों से नयकिता मानसिक तौर पर परेशान लग रहा था।

6 फरवरी को सुबह 9ः00 बजे इसकी महिला मित्र होम स्टे को छोड़कर मनाली के एक होटल में चली गई। शुक्रवार सुबह करीब 10ः00 बजे वह नयकिता को देखने के लिए जगतसुख स्थित होम स्टे में गई।

दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा भीतर से बंद था। उसने खिड़की से अंदर झांका तो नयकिता को फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद होटल संचालक को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *